CM योगी ने बांटे कंबल और इन्होंने ले लिए वापस…केस हुआ दर्ज

Share your love

लखनऊ: कुछ दिन पहले सीएम योगी ने लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। इस निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अस्पतालों में मौजूद गरीब लोगों को कंबल बांटे थे। लेकिन सीएम के निकलने के तुरंत बाद ही बांटे गए कंबल को वापस ले लिया गया था। वहीं प्रशासन ने अब इस मामले पर संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक गुरुवार को सीएम योगी ने लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री के सामने कुछ तीमारदारों को कंबल मुहैया कराया गया था। लेकिन हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री के सामने कुछ तीमारदारों को कंबल मुहैया कराए जाने के बाद उनके जाने के एक घंटे बाद ही कंबल वापस ले लिए।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लक्ष्मण मेला ग्राउंड, डालीगंज और किग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन आश्रय गृहों का आकस्मिक दौरा किया था आदित्यनाथ ने गुरुवार की रात को दौरा करने के दौरान वहां रह रहे लोगों को प्रदान की जा रही बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की और उनसे बातचीत के दौरान शिकायतों को भी सुना।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *