खेत में आग भुझाने गए फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों की पिटाई और वर्दी फाड़ी मुकदमा दर्ज

Share your love


एक्सक्लूसिव, लोकजन टुडे:-राजीव:-ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने गये फायर ब्रिगेड कर्मियों से मारपीट, दो घायल, मुकदमा दर्ज, चार ग्रामीण नामजद खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दो कर्मियों के साथ मारपीट कर दी गई।

अभी मारपीट की खबर का संज्ञान लेकर जांच में जुट गए है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो आपस में मारपीट की नौबत आ गयी वही फायर कर्मी ने ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसमें चार को नामजद किया गया है। घटना से क्षेत्र में तनाव बना है। बताया जाता है कि सायं फायर स्टेशन को किच्छा रोड स्थित ग्राम हल्दुआ में गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली। इस पर लीडिंग फायरमैन दिनेश सिंह व चालक दयाकिशन आदि दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। चूंकि आग अलग—अलग स्थानों पर लगी थी इसलिए ग्रामीण वाहन को पहले अपने खेत में ले जाना चाहते थे। किसी खेत में जाने को तो रास्ता तक नहीं था। जब ग्रामीणों में पहले अपने खेत की आग बुझाने की होड़ मची तो फायर कर्मियों के साथ तीखी नोक झोंक हो गई। इसी दौरान के साथ मारपीट कर दी गई। इसमें फायर कर्मी दिनेश व दयाकिशन घायल हो गये। दिनेश ने कोतवाली आकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसमें रनजोत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह व रेशम सिंह को नामजद करते हुये 5—6 अन्य आरोपी बताये गये हैं। एएसपी देवेन्द्र पिंचा व सीओ सुरजीत सिंह भी यहां पहुंचे व मौका मुआयना किया। घटना से क्षेत्र में तनाव बना है। इसी के चलते अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *