बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने पकड़े 5 ओवरलोड ट्रैक्टर माफिया

Share your love

*????यूपी उत्तराखंड शिवालिक फार्म सुंदरपुर से ओवरलोड वाहनों का निकलना जारी*
*????खनन माफिया बे रोक-टोक कर रहे ओवरलोड खनन का ढुलान*
*????रात शुरू होते ही शुरू हो जाता है खनन माफियाओं का खेल*
*????बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने पकड़े 5 ओवरलोड ट्रैक्टर माफिया सफेदपोश लगे सेटिंग करने में*


*——————————————*
*बिहारीगढ़ (सहारनपुर)*
*——————————————*
जिला सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र से रात्रि शुरू होते ही जारी हो जाता है अवैध खनन और ओवर लोडिंग का खेल खनन माफिया आचार संहिता का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और बिना रोक-टोक के ओवरलोडिंग और अवैध खनन को बखूबी अंजाम दे रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे जंगलराज चल रहा हो आज प्रातः बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने 5 ओवर लोडिंग ट्रैक्टरों को पकड लिया और थाने में ले आई तभी शुरू हो जाता है सफेदपोश खनन माफियाओं की सेटिंग का खेल अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस इस पर किस तरह की कार्यवाही करती है या फिर माफिया सेटिंग करके इन ट्रैक्टरों को छुड़ाने में कामयाब हो जाएंगे आए दिन क्षेत्र से इस तरह के अनेकों वाहन ओवरलोडिंग अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं
*——————————————*
*✍रिपोर्ट-मनोज कांबोज*
*इंडिया 24 टीवी न्यूज़*


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *