उत्तराखंड में आज कोरोना के 946 मामले आए सामने, 9 की मौत

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोनावायरस ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को राज्य में 946 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 22180 तक पहुंच गया है। साथ ही आज 9 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कोरोना संक्रमितों से मरने वालों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है।

अब तक राज्य में 14945 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 6871 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है इसके अलावा रिकवरी रेट घट कर 67 फ़ीसदी पहुंच गया है।

गुरुवार को आए मामलों में अल्मोड़ा में 48, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, चंपावत में 20, देहरादून में 272, हरिद्वार में 135, नैनीताल में 105, पौड़ी गढ़वाल में 130, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 24, टिहरी गढ़वाल में 37, उधम सिंह नगर में 194, उत्तरकाशी में 50 मामले सामने आए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *