कावड़ियों सावधान देखिये ऐसा क्या कहा अधिकारी ने

Share your love

https://youtu.be/pGLQSgH3Urs

https://youtu.be/LTlXHURsjbU

राजाजी टाइगर रिजर्व में विगत कुछ वर्षों में गुलदार ने अपना आतंक मचाया हुआ है रायवाला क्षेत्र में गुलदार अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है इसी को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने हाइवे से गुजरने वाले कावड़ियों को सचेत करने के साथ साथ उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि कहीं पर कोई किसी तरह का हादसा ना हो आपको बता दें कि रायवाला के जंगलों में गुलदार और हाथी सरी के जानवर आए दिन लोगों की जान लेते रहते हैं जरा सी असावधानी यहां से गुजरने वाले लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है कांवड़ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के साथ-साथ नीलकंठ महादेव मंदिर भी जाते हैं और अधिकतर कावड़ हरिद्वार रायवाला ऋषिकेश होते हुए इन मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं कावड़ियों के आने का सिलसिला दिन रात जारी रहता है यही कारण है कि इससे खतरा भी अधिक बढ़ जाता है जानवरों के हमले के खतरे को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस इलाके में विशेष तौर पर कांवड़ियों को सावधान करने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं जिसमें कावड़ियों से जंगल में न जाने हाईवे में न रुकने सहित कई चेतावनी जारी की गई है इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह वन विभाग की टीम भी मुस्तैद है जो कांवड़ियों को जंगल के इलाके में कहीं भी नहीं रुकने दे रही है राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन अजय शर्मा भी मानते हैं कि विगत कुछ वर्षों में खूंखार जंगली जानवर जंगल छोड़ हाईवे पर आते हैं और कई वारदातों का कारण बन चुके हैं इसी को देखते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *