यूपी के बाद उत्तराखंड में भी नकली सीमेंट फेक्ट्री का पुलिस ने किया फंडाफोड़।
Share your love
यूपी के बाद उत्तराखंड में भी नकली सीमेंट फेक्ट्री का भंडाफोड़।

जिले में कई जगहों पर फलफूल रहा है नकली सीमेंट का काला कारोबार।
राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ बाजपुर, ऊधमसिंहनगर।
बाजपुर। ऊधमसिंहनगर जनपद बाजपुर कोतवाली क्षेत्र की बन्नाखेड़ा चौंकी पुलिस ने इटौव्वा क्षेत्र में लंबे अरसे से चल रही नकली सीमेंट को नामी ग्रामी ब्रांड के कट्टो में भरकर बाजार में बेचने का खेल चल रहा था जिसका आज बाजपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया।
वही मौके पर पुलिस को विभिन्न ब्रांडों का तैयार लगभग 300 कटटे सीमेंट तथा लगभग 150 कटटे पुराना बेकार सीमेंट बरामद हुआ।
भारी संख्या में तमाम देश के जानेमाने ब्रांडों के सीमेंट के कटटे भी बरामद किये किये है।
पुलिस ने इस मामले में इस कारोबार को चलाने वाले और 4 काम करने वाले मजदूरों को भी हिरासत में लिया है।
पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा बनाये जाने वाला नकली सीमेंट तमाम सरकारी योजनाओं में और सरकारी निर्माण कार्य करने वालो को दिया जाता था।
एक मुख्य आरोपी और उसका सहकर्मी मोके से फरार बताए जा रहे है।
यह मुनाफाखोर मुनाफा कमाने के चक्कर मे खराब हो चुके व जम चुके सीमेंट को बेहद सस्ती कीमत पर खरीद कर इटौव्वा स्थित पुरानी राईस मिल में लेकर आते थे, और फिर इस खराब हो चुके सीमेंट को ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पीस कर उसे बारीक बनाते थे, जिसके बाद छन्नी से छान कर फिर उस में एक कैमिकल मिला कर उसे वापिस नये ब्रांड के कटटों में पैक कर देते थे।
पुलिस ने बताया कि अरोपियों का कहना है कि उक्त माल को विभिन्न सरकारी योजनाओं को चलाने वालो में सस्ते के चक्कर में खपा दिया जाता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उन्हें कई अहम जानकारी मिली है, जल्द ही इस खेल में शामिल और लोगो के नाम के खुलासे भी किये जाएंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
