रुद्रपुर की सबसे पॉश कालोनी में दिखी गुटबाज़ी की रार।
Share your love
राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रूद्रपुर।
तहरीर की कॉपी।

रुद्रपुर। शहर की सबसे पॉश कालोनी में इन दिनों 2 गुटों के चलते अब तकरार की शुरुआत होती दिखाई दे रही है।
मामला रुद्रपुर की शान कहे जाने वाली नैनीताल रोड पर स्थित ओमेक्स कालोनी का है जहा हिंदुत्व का नारा लगता है और जय श्री राम के नारे की गूंज रहती है, उसी कॉलोनी मे अब छोटा पुजारी और बड़ा पुजारी के विवाद के बीच लोगों की आस्था को भी ठेस पहुँच रही है,
वही अब कालोनी की स्थापना से ही मंदिर में मौजूद पुजारी के खिलाफ नये गुट के द्वारा रखे गए जूनियर पुजारी ने सिडकुल पुलिस चौकी में 3/7/2019 को तहरीर सौपते हुए कहा कि मुझे मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश जोशी से जान का खतरा बताया और आरोप लगाया कि वो मुझे यानि जूनियर पुजारी दीपक को जान से मारने की धमकी आये दिन देते रहते है।
तहरीर में कहा गया है कि पूर्व में भी पुजारी की ओमेक्स सोसायटी के मेनेजमेंट के द्वारा फटकार भी लगाई जा चुकी है,
वही उक्त मामले में पुलिस को तहरीर तो गई लेकिन पुलिस को अभी तक समझौता नामा तक नही पहुँचा है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि नए गुट का काम सिर्फ और सिर्फ पुराने पंडित पर दबाव बनाना था ना कि किसी तरह की कोई कार्यवाही करवाना और हुआ वही सोसायटी के द्वारा पुराने पंडित और नए पंडित के बीच आपस में समझौता करा दिया गया लेकिन पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी तक नहीं दी गई।
उक्त मामले में पुलिस चौकी प्रभारी के जी मठपाल और शंकर का कहना है कि उनके संज्ञान में तहरीर को रिसीव करना तक नही है और ना ही समझौते की बात उनके संज्ञान में है।
तो अब सवाल ये है कि क्या सिर्फ और सिर्फ दबाब बनाने के लिये सोसाइटी की कमेटी ने यह खेल खेला और हां जब एक पुजारी कालोनी की शुरुआत से था तो दूसरे पुजारी की क्या ऐसी जरूरत आन पड़ी यह कोई बताने को तैयार नही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
