रुद्रपुर में एक सामाजिक संस्था के रंगीले अध्यक्ष की जूते चप्पलों से हुई जमकर पिटाई।

Share your love

**

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।

रुद्रपुर के रहने वाले एक बड़े सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कि बीते डेढ़ माह पूर्व हल्द्वानी और रुद्रपुर के बीच जमकर चप्पलों और जूतों से जमकर पिटाई हुई….

अपने विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नैनीताल से एक युवती के साथ रंगरलिया मना कर आ रहे रुद्रपुर के एक धार्मिक संस्था के अध्यक्ष जो साथ ही एक कॉलोनाइजर भी है कि जमकर पिटाई हुई….

सूत्रों के अनुसार संस्था के अध्यक्ष नैनीताल से एक युवती के साथ रुद्रपुर आ रहा था तभी हल्द्वानी रुद्रपुर के बीच रोड रेजिंग की घटना को लेकर संस्था के अध्यक्ष का एक अन्य वाहन चालक के साथ विवाद हो गया….जिसके बाद वाहन चालक ने संस्था के अध्यक्ष एवं कॉलोनाइजर को कुछ दूरी पर ओवरटेक कर उसकी कार रोक दिया और जैसे ही संस्था के अध्यक्ष की कार रुकी कार में सवार युवती मौके से फरार हो गई पर कार में मौजूद अध्यक्ष जी की पीलीभीत निवासी दूसरे वाहन चालक ने अपने साथियों के साथ जमकर जूते और चप्पलों से पिटाई कर दी….
रुद्रपुर के एक बड़े सामाजिक संस्था का अध्यक्ष होने के चलते इस पूरे मामले को मौके पर ही दबा दिया गया….
आपको बता दें कि रंगीले मिजाज का यह अध्यक्ष, कालोनाइजर हमेशा अपने कारनामों से सुर्खियों में बना रहता है…. हमारे विश्वसनीय सूत्रों का तो यह भी कहना है कि जिस युवती के साथ संस्था के अध्यक्ष, कालोनाइजर रुद्रपुर के लिए निकला था उस युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के दौरान ही इस संस्था के अध्यक्ष की कार पीलीभीत निवासी दूसरे कार चालक से जा टकराई थी…. जिसके बाद यह पूरा मामला घटित हुआ….इस घटना के बाद से ही संस्था के अध्यक्ष तब से ज्यादातर अंडर ग्राउंड ही रहता है।

हालांकि इस घटना की रुद्रपुर में काफी चर्चा है,
लेकिन लोग खुली आवाज़ में बोलने से बचते दिखाई दे रहे है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *