भाग जाओ आज छापा पडेगा। – पार्ट -2
Share your love

एआरटीओ विभाग पर क्यों मेहरबान है उच्च अधिकारी, क्यों परिवहन मुख्यालय और परिवहन मंत्री के संज्ञान में होने के बाबजूद चुप्पी साधे है।
राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।
कही जांच से पहले ही खेल का तीसरी आंख में कैद सबूत ना हो जाये खत्म,
रुद्रपुर – एआरटीओ कार्यालय में एडीएम और एसपी क्राइम की छापेमारी के बाद खेले गए खेल में अभी तक विभागीय या ऊपर स्तर से जाँच तक नहीं कराई गई है , लोकजन टुडे के खुलासे ”भाग जाओ आज छापा पडेंगा” के बाद से अभी तक किसी भी उच्च अधकारी के कान के नीचे जूं तक नहीं रेंगी है
जिसको लेकर अब शहर में अब चर्चा आम हो गई है कि एआरटीओ दफ्तर में होने वाले भ्र्ष्टाचार में नीचे से लेकर ऊपर तक सब शामिल है.
लोकजन टुडे के खुलासे के बाद उच्च अधिकारियो को एआरटीओ कार्यालय में होने वाले खेल को अब तक किसी ने जाँचने की कोशिश तक नहीं की है अगर एआरटीओ कार्यालय की जांच में कार्यालय में लगे सीसीटीवी खुद लोकजन टुडे की खबर के गवाह है जिसमे लोकजन टुडे के द्वारा खोले गए दलालो के नाम और पहचान जाँच अधिकारियो को एआरटीओ दफ्तर में लगे सीसीटीवी केमरो से अबतक कर लेनी चाहिए थी. लेकिन उच्च अधिकारियो ने भी जनता की गाढ़ी कमाई को डकारने वाले इन दलालो पर शिकंजा कसने की जगह चुप्पी साधी हुई है जिसका अब आम लोग भी जिक्र करते दिखाई दे रहे है.
लोकजन टुडे के खुलासे के बाद भी सूत्रों की माने तो शाम 5 बजे के बाद एआरटीओ दफ्तर में कई दलालो का जमाबड़ा लग रहा है जो कार्यालय में अब भी अधिकारियो के कम्प्यूटरो पर काम करते हुए देखे जा सकते है. लेकिन पकड़ से बचने के लिए दलालो ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर से लेकर अंदर तक फील्डिंग लगा रखी है. सुषमा चौधरी के कार्यालय में कुछ दलाल काम करते हुए देखे गए. वही जब इस मामले में जब दलाल अमित से बात की तो वो बंगले झांकते दिखा,
लोकजन टुडे का फोन हर बार की तरह जब इस बार फिर एआरटीओ पूजा नयाल को गया तो उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी फोन नहीं उठाया। लेकिन लोकजन टुडे की कोशिश रहेगी कि जब भी एआरटीओ नयाल फोन उठाएंगी उनका पक्ष लोकजन टुडे पर लगाया जायेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
