देहरादून के नामी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ गैंगवार, जानिए

Share your love

देहरादून : राजधानी देहरादून राजधानी बनने के पहले से ही एजुकेशन हब है। दूर दूर से लोग अपने बच्चो को देहरादून में पढ़ाई करने भेजते है। लेकिन अब लगता है की एजुकेशन हब होने के साथ साथ देहरादून क्राइम में भी आगे आ रहा है।

देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित यूपीईएस फिर छात्रों के विवाद से चर्चा में आ गया। बताया जा रहा कि यहां बुधवार रात छात्रों में संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग हुई। विवाद गुरुवार सुबह भी हुआ। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस या कंट्रोल रूम में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई।

स्थानीय लोगों से पता लगा तो पुलिस ने गुरुवार को जांच शुरू की। इस दौरान पता लगा कि हरियाणा के छात्रों का दूसरे ग्रुप से विवाद हुआ है। हॉस्टल में संघर्ष हुआ, जिसमें पुलिस ने आयुष दुबे मूल निवासी अंबाला हरियाणा, राघव बंसल निवासी कैथल हरियाणा का पुलिस ऐक्ट में चालान किया।

दोनों ही यूपीईएस के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना आई। बताया गया कि बुधवार रात पौंधा हॉस्टल में झगड़े पर फायरिंग हुई। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, यूपीईएस रजिस्ट्रार मनीष मदान ने कहा कि हम भी जांच करवा रहे हैं।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.