एआरटीओ कार्यालय में हुई छापेमारी से पहले, किसने कौन सा खेला खेल।

Share your love

सवाल- आखिर एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी से पहले क्यों हो जाते है अफसर और कर्मचारी अलर्ट। ?


राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर। एआरटीओ कार्यालय में बीते दिन एसपी क्राइम और अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से छापा मारा…. पर विश्वसनीय सूत्रों की माने तो एडीएम और एसपी क्राइम की छापेमारी की कार्यवाही के एक घंटा पहले ही एआरटीओ कार्यालय में तैनात लगभग 14 निजी कर्मचारियों को एआरटीओ महोदय ने बड़े ही सफाई से ऑफिस से बाहर निकलवा दिया।

फिर क्या था जैसे ही एडीएम और एसपी क्राइम एआरटीओ कार्यालय पहुंचे उन्हें किसी प्रकार की कोई अनियमितता मौके पर नहीं दिखाई दी…क्योंकि मौके से पहले ही एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की तरह काम करने वाले दलाल रूपी निजी कर्मचारियों को एआरटीओ महोदय ने बाहर निकलवा दिया था…अब सवाल यह उठता है कि जब पुलिस प्रशासन के अधिकारी एआरटीओ को पूरी जानकारी देकर एआरटीओ कार्यालय में छापा मारेगा तो उन्हें मौके पर क्या अनियमितता मिलेगी….पर मजे की बात यह है कि आज जब एडीएम और एसपी क्राइम ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा तो अक्सर यहां कर्मचारियों के रूप में तैनात रहने वाले सभी दलाल मौके से नदारद मिले क्योंकि सूत्रों की माने तो एक घंटा पहले ही एआरटीओ के आदेश पर उनके स्टॉफ ने सभी दलालों को कार्यालय से बाहर निकलवा दिया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *