भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन, सीएम धामी और सरकार के सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया

Share your love

ऋषिकेश :  रायवाला में चल रही भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन रहा । जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया । इस बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को किस तरह संगठन के साथ मिलकर आम जनमानस तक पहुंचाया जाए इस पर विस्तार से चर्चा की गई ।
इसके साथ ही 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा हुई । वही इस साल उत्तराखंड में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में कैसे रिकॉर्ड बहुमत से जीत दर्ज की जाए इसे लेकर भी चर्चा की गई ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चुनाव को रिकॉर्ड बहुमत से फतह करने की पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। बीजेपी का प्रयास है कि आगामी चुनाव में पार्टी दो तिहाई बहुमत से रिकॉर्ड जीत दर्ज करें ।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.