फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा रैंकर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम

Share your love

देहरादून : फरवरी के पहले सप्ताह में रैंकर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी पहलुओं जांच पड़ताल की जा रही है। पेपर लीक विवादों से घिरा हुआ आयोग अब किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहता।

दरअसल, आठ भर्तियों की जांच होने के बाद आयोग ने रैंकर्स भर्ती को क्लीनचिट दी थी।साथ ही इसका परिणाम जल्द जारी करने को कहा था। करीब एक माह होने को है लेकिन आयोग ने रैंकर्स भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं किया। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि चूंकि एक सवाल की वजह से मेरिट में बदलाव हुआ है।

लिहाजा, आयोग रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने में जुटा है। आयोग किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि थोड़ा देरी हो रही है लेकिन युवाओं की मुराद जल्द पूरी होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.