उत्तराखंड में मौसम में फिर आयेगा बदलाव

Share your love

देहरादून : बीते दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई थी। और अब एक बार फिर से उत्तराखंड के मौसम में परिवर्तन आया है।

देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अनुसार17 और 18 जनवरी को चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा अन्य पहाड़ी इलाकों में पाला, कोहरा तथा शीतलहर का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और अन्य जिलों में पाला पड़ने और शीतलहर की चेतावनी जताई गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.