काशीपुर में युवक की हत्या से हड़कंप, एसपी समेत पुलिस टीम मौके पर।

Share your love

रफी खान/लोकजन टुडे/काशीपुर

नगर के गंगे बाबा रोड स्थित खाली पड़े प्लॉट पर आज सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया जहां सूचना पर पहुंची काशीपुर पुलिस ने शव का मौका मुआयना और जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान मोहल्ला अली खां निवासी 27 वर्षीय शाहनवाज उर्फ मोना के रूप में हुई, मृतक के गले में चारों ओर से लिपटा गुलाबी रंग का दुपट्टा जहां गला घोटकर मारने की तस्दीक कर रहा था तो वही शरीर पर मिले चोटों के निशान भी युवक की हत्या होने की ओर इशारा कर रहे हैं! घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला हत्या का नजर आता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सही पहलू सामने आ पाएगा!
वही मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक शाहनवाज की पत्नी और उसके सालों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *