25000 रुपये के शातिर ईनामी अपराधी को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share your love

देहरादून : देहरादून स्थित कोतवाली पटेलनगर पुलिस को बडी सफलता मिली है। लम्बे समय से चोरी के मामले मे फरार चल रहे 25000 पच्चीस हजार रुपये के शातिर ईनामी अपराधी को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद सफेद धातु की चैन बरामद की गई है।

दलीप सिह कुँवर, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वाँछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस को आदेश- निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके अनुपालन मे श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर महोदया एवं श्री सर्वेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर श्री सूर्य भूषण नेगी द्वारा फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । थाना पटेलनगर के मु0अ0सं0.61/2022 धारा-380 भादवि मे वांछित अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25000/- रू0 का ईनाम घोषित था। उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए, मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुए लगातार तलाश की गई । इसी क्रम मे पुलिस टीम उपरोक्त अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद की गिरफ्तारी हेतु जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश रवाना थी, जहाँ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष, 25,000/- पच्चीस हजार रुपये के ईनामी अपराधी को कृष्णा कॉलेज तिराहा नूरपुर रोड बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज उर्फ सोनू द्वारा अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र मे बन्द घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिन्हे पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त शहबाज उर्फ शहजाद की निशानदेही पर एक अदद सफेद धातु की चैन बरामद की गई गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम पता अभियुक्त:-*

 

1. शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष ।

*अभियुक्त से बरामदगी:-*

सफेद धातु की चैन-01

 

*पुलिस टीम:-*

1- श्री सूर्य भूषण नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

2- श्री मोहन सिह, व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून

3- उ0नि0 श्री बलवीर सिह कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून

4- हेड कानि0 सुनीत कुमार, कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून

5- कानि0 आबिद, कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

6- कानि0 1034 रणवीर प्रजापति कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून

एसओजी टीम:-

01: श्री मुकेश त्यागी प्रभारी एसओजी देहरादून ।

02: श्री सैंकी कुमार, एसओजी

03: का0 ललित कुमार, का0 पंकज कुमार, कां0 देवेन्द्र, कां0 विपिन,

कां0 किरन कुमार, कां0 आशीष शर्मा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.