मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की

Share your love

देहरादून : हाल ही में बीजेपी को गुजरात चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। इसी के चलते  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की ।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद भी भेंट किया। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई दी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.