70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार: मौसम विभाग

Share your love

रिपोर्ट: लोकजन डेस्क \ समय: 09:30am\ देहरादून
मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद से अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी मात्रा में ओले गिरने और 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है
सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने, आपदा या दुर्घटना की सूचना तुरंत उपलब्ध कराने, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण रखने, मोटर मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खुलवाने, सभी थाना-चौकियों व राजस्व अधिकारियों को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए हैं।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *