एसटीएफ की गैंगस्टर और इनामी अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

Share your love

देहरादून :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम का ही परिणाम है कि आज एसटीएफ टीम द्वारा एक ऐसे शातिर ठग को चण्डीगढ़ जाकर गिरप्तार करने में कामयाबी प्राप्त की है जो पिछले 05 सालों से पुलिस को छकाता रहा है। इसकी गिरप्तारी हेतु प्रारम्भ में 05 हजार रूपये की घोषणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा की गयी थी, परन्तु यह ठग इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के हर हथकण्डे अपनाता रहता था, जिसके कारण अभी तक पुलिस की गिरप्त में नहीं आ सका था, जिस कारण से पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा इस अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु 25 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। इस बार इसकी गिरप्तारी हेतु ठोस कार्ययोजना बनायी गयी और एसटीएफ के बिछाये जाल में फंस गया। गौरतलब है कि अभियुक्त अमर सिंह ग्राम कुंजा बहादुरपुर हरिद्वार का पूर्व ग्राम प्रधान था और अपनी ग्राम प्रधानी के दौरान ही उसके द्वारा अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को इस झांसे में ले लिया था कि वह उनकी नौकरी राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर अथवा बीएचईएल हरिद्वार में लगा सकता है । इस व्यक्ति द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए प्राप्त करके एक दिन अचानक जनपद हरिद्वार से गायब हो गया और अपने पूरे परिवार से संपर्क भी खत्म कर लिया ।

सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर लाखों रूपये की ठगी करके 05 साल से गायब 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी पूर्व ग्राम प्रधान कुंजा बहादुरपुर हरिद्वार को एसटीएफ ने चण्डीगढ़ से गिरप्तार कर लिया है।

पिछले पांच सालों से अपना नाम पता वेष बदलकर होटल में छिप कर रह रहा था, शातिर ठग। हर बार अपना ठिकाना बदलकर हो जाता था, गायब जनपद हरिद्वार में कई लोगों से लाखों रूपये की ठगी करके हो गया था चंपत।विगत 15 दिवस में एसटीएफ टीम ने किये 07 कुख्यात ईनामी अपराधी गिरप्तार।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.