यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अब मई में देगी कमिटी अपनी रिपोर्ट

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट फाइनल करने के लिए जिस कमिटी का गठन किया जाना था उसका कार्यकाल छः महीने बढ़ा दिया गया है।  आपको बता दें की कमिटई को दिया गया समय २८ नवंबर को खत्म हो चुका है जिसके बाद अब कमिटई के पास अब रिपोर्ट देने के लिए मई तक का समय है।

आपको बता दें की उत्तराखंड में यूनिफॉर्म।सिविल कोड लागू करने के लिए जो ड्राफ्ट तैयार किया जाना था  जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जज, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमिटी अब सत्ताइस मैं तक अपनी रिपोर्ट दे सकती है। इसके बारे में अपर मुख्य सचिव राधा रातुरी ने आदेश जारी किए है।

धामी सरकार ने इस कमिटी को खासकर विवाह, तलाक, संपत्ति का अधिकार, विरासत, उत्तराधिकार, गोद, रखरखाव एवम् संरक्षता के विषयों पर गौर करने के लिए कहा है। लेकिन अभी तक सभी विषयों पर काम नही हो पाया है। कमिटी ने इस संबंध में लोगो से सुझाव भी मांगे थे, जो की कमिटी को ऑनलाइन और ऑफलाइन मध्यम से मिले भी थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.