मरीजो की करो खोज- होगी मौज।
Share your love
रफ़ी खान-अज़हर मलिक़/ लोकजन टुडे/ जसपुर

सूबे के कई प्राइवेट चिकित्सालय अच्छा इलाज देने के नाम पर लोगों को ठगने और लूटने का काम बेपरवाह होकर करते आ रहे हैं तो वहीं अब सरकारी अस्पताल की ओर रुख करने वाले मरीजों और तीमारदारों को अपनी ओर लाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है ऐसा ही एक कारनामा आज जसपुर मेट्रो अस्पताल में देखने को मिला जहां जसपुर क्षेत्र की तमाम आशा कार्यकर्तीयो को आमंत्रित कर न केवल उनकी आवभगत को शामियाने और स्टॉल लगाए गए बल्कि मौजूद दर्जनों आशा कार्यकर्तीयो को लाभान्वित करते हुए ज्यादा से ज्यादा मरीज जसपुर मेट्रो अस्पताल में लाने को कहा गया यही नहीं उन सभी को लालच देकर कहा गया कि हमारे यहा इलाज़ को लाने पर इसमें आपका भी फायदा हमारा भी फायदा है! वहीं इस दौरान क्षेत्र की आशा कार्यकर्ती अध्यक्ष मधुबाला वर्मा से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने ही बेझिझक कहा कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की और सुविधाओं की भारी कमी है ऐसे में सरकारी अस्पताल मरीज ले जाकर होगा क्या!
वही जब इस फायदे के कार्यक्रम के बाबत अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर चौधरी गुलशाह नूर से बात की गई तो उन्होंने सारी बातों पर पर्दा डालते हुए कहा कि हमने सिर्फ आशाओ को सम्मानित करने का प्रयास किया!
दूसरी ओर जब जसपुर राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ एन के शर्मा से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा की अस्पताल मैं पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक और सुविधाएं मुहैया हैं प्राइवेट चिकित्सालय मेट्रो अस्पताल में आशाओ को लेकर आज की गई बैठक और बैठक में आई बातों को लेकर जांच करने के साथ ही कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी!
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
