पर्यटकों के लिए GMVN का तोहफा

देहरादून : कोरोना काल के बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड दिए है। इस बार चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं की संख्या गतवर्षों से कई अधिक थी।

यही चार धाम यात्रा इस बार जी एम वी एन के लिए जबरदस्त मुनाफा लेकर आई है अब क्यूंकि चारधाम यात्रा 6 महीने के लिए बंद हो गई है तो भी जी एम वी एन के गेस्ट हॉउस की जबरदस्त मांग बनी हुई है ऐसे में GMVN प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए पर्यटको को बड़ी राहत दी है।

जी हाँ अब पर्यटको को सभी GMVN के गेस्ट हॉउस में 25 प्रतिशत छूट के साथ कमरे मिलेंगे MD बंशीधर तिवारी के अनुसार इससे GMVN के मुनाफे में बढ़ोतरी भी होगी और पर्यटको को भी फायदा होगा उनके अनुसार राफ्टिंग में भी लोगों का रुझान बहुत दिखाई दे रहा है इसलिए दो राफ्ट जीएमवीएन के द्वारा लिए गए हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.