धर्मांतरण को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क : डीजीपी

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की राज्य में पुलिस क्राइम को कंट्रोल करने के लिए तत्पर है। इसीलिए पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान डीजीपी ने स्वयं यह बात स्वीकारी है कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है लिहाजा 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके।

हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है डीजीपी ने स्वयं माना कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है लिहाजा 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके।

इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरियाज में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। तथा धर्मांतरण को लेकर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कानून सरकार लेकर आ रही है, लेकिन इससे पूर्व अब तक धर्मांतरण को लेकर जितने भी मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं उनमें सख्त कार्रवाई की जा रही है। धर्मांतरण को लेकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है । जहां भी धर्मांतरण के मामले आ रहे हैं पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.