नहीं रुक रही एविएशन कंपनीज की लापरवाही
Share your love
कालागढ़ : बीते दिनों केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगो की जान चली गई थी। लेकिन इन हादसों के बावजूद भी एविएशन कंपनीज अपने हेलीकॉप्टरों की फिटनेस पर ध्यान नहीं दे रही है। हालिया मामला देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सवारियां लेकर उड़े हेलीकॉप्टर का है। जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग कालागढ़ में करानी पड़ गई थी। गनीमत है की तकनीकी खराबी का पता चलते ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई जिससे किसी भी तरह के जान माल का नुकसान होने से बच गया। आपको बता दें की यह हेलीकॉप्टर पवनहंस कंपनी का है। देहरादून से ग्यारह बजे सुबह उड़ान भरी थी। 11.35 पर इमरजेंसी लैंडिंग कराईं गयी।
आपको बता दें की यह हेलीकॉप्टर देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था और इस हेलीकॉप्टर तीन लोग सवार थे।
जिसे पायलट कैप्टन राजकुमार यादव चला रहे थे, दूसरे सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह व एक पैसेंजर अरुण कुमार सिंह जो देहरादून में ब्यूरो आफ सिविल डिफेंस डायरेक्टर के पद पर तैनात है,
यह तीनों लोग हेलीकॉप्टर में मौजूद थे, जब हेलीकॉप्टर बिजनौर के ऊपर से गुज़र रहा था तभी पायलट को रेड सिग्नल मिलने लगा, जिस के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के नागेंद्र सिंह के खाली खेत में कराई, तीनों सवारिया सुरक्षित है पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं उनके आने के उपरांत ही यहां से टेक ऑफ किया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
