भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुआ साइबर अपराध

Share your love

देहरादून : साइबर अपराधो में आजकल बहुत बढ़ोतरी होने लगी है। ये साइबर अपराधी आम जनता तो क्या नेता और मंत्रियों तक को नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में भाजपा  के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाने और गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किये जाने के खिलाफ सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।

वर्मा ने एसएसपी को दिये पत्र मे कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात फर्जी आईडी के जरिये गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आईडी को बंद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.