नशे के खिलाफ देहरादून के साथ दौड़े सीएम धामी

Share your love

देहरादून : आजकल के युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही नशे की गिरफ्त में आ गई तो ऐसे में देश के भविष्य को लेकर चिंता होना जायज है। क्योंकि आज का युवा ही देश का आने वाला भविष्य है। इसीलिए आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और राज्य को नशा मुक्त करना है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

मैराथन कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, हंस फाउंडेशन के संस्थापक मंगला माता व भोले महाराज, उत्तराखंड के उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और एसीएस राधा रतूड़ी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति और देश की एकता अखंडता के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि मैराथन का मकसद राज्य को नशा मुक्त करना है और आने वाली पीढ़ी के नशा से बचाना है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.