उत्तराखंड PCS मेंस परीक्षा हुई स्थगित

Share your love

उत्तराखंड : उत्तराखंड में हुए भर्ती धांधली ने सब को हिला के रख दीया है। इसी वजह से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भी  पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। आपको बता दें की यह परीक्षा पहले 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी लेकिन आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है।

 

राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था।

जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थीहाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे।लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.