UKSSSC पेपर लीक मामले में 9 अभियुक्तों को मिली जमानत

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। UKSSSC पेपर लीक मामले में 9 अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है जबकि पांच अभियुक्तों की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में आज 9 आरोपियों को अपर जिला जज ADJ चतुर्थ आशुतोष मिश्रा की कोर्ट ने जमानत दे दी है जबकि 5 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

बता दें कि पेपर लीक मामले में अबतक 17 लोगों की जमानत मिल चुकी है। हालांकि, इस केस में 21 मुख्य अभियुक्तों सहित मास्टरमाइंड सादिक मूसा को जमानत नहीं मिली है। इन सभी पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट लगाकर अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई प्रचलित है। यही कारण है कि इनकी जमानत में मुश्किलें आ रही हैं।

इन 9 अभियुक्तों को मिली जमानतः UKSSSC पेपर लीक मामले में आरोपी सूर्यवीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह, अंबरीश कुमार, राजवीर, दीपक चौहान, अजीत चौहान, विनोद जोशी, चंदन मनराल और जगदीश गोस्वामी को जमानत मिली है। इन सभी को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है।वहीं, जमानत मिलने वाले अभियुक्तों को देश छोड़ने की इजाजत नहीं है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.