लूटी गई कर को पुलिस ने बरामद कर, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Share your love

रफी खान/लोकजन टुडे/काशीपुर


काशीपुर। बीती रात काशीपुर के ग्राम अजीतपुर स्टोन क्रेशर के पास लूटी गई कार को पुलिस ने 24 घंटे बीतने से पूर्व बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! आपको बता दें बीती रात 9:00 बजे थाना आईटीआई में ग्राम रतूपुरा थाना ठाकुरद्वारा के खनन कारोबारी वसीम अली ने तहरीर देते हुए बताया था कि वह काशीपुर के अजीतपुर स्टोन क्रेशर से वापस घर की ओर आ रहा था कि तभी लोहिया पुल के निकट तीन अज्ञात लोगों ने उसको रोकते हुए उसके साथ मारपीट की और गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी लूटकर फरार हो गये लूट की सूचना से हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन जाल बिछाते हुए आज सुबह कार लूट के आरोपी बूटा सिंह बलवीर सिंह प्रीतम सिंह निवासी ग्राम अजीतपुर को चापट गांव से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से गाड़ी बरामद कर ली है! बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी चोरी-छिपे निकलने वाले खनन वाहनों को गांव के रास्ते पर रोककर पुलिस के नाम पर पिछले लंबे समय से रुपए एठते आ रहे थे, बीती रात खनन कारोबारी वसीम को तीनो ने रोकते हुए उसपर चोरी छिपे खनन करने की बात कहते हुए रुपयो की डिमांड की जब आरोपियों की बात नहीं बनी तो वह उसको मारपीट कर कार लूट कर फरार हो गए!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *