ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद

Share your love

देहरादून : उतार चढ़ाव तो सभी के जीवन का एक हिस्सा है। ऐसा ही कई बार देखने को मिलता है हिमारी इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ। इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को आजकल अपने करियर के खराब दौर से जूझना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम का कॉम्बिनेशन भी इस्कानेक कारण हो सकता है। हालांकि ऋषभ पंत काफी प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक है और इसी कारण ऋषभ पंत इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 टीम का हिस्सा हैं। शुरुवाती मैचों में टीम में जगह न बनने की वजह से निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि उनसे पहले दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई।

अगर ग्राउंड के बाहर की बातें जाय तो ऋषभ पंत ऑफ ग्राउंड मुद्दो को लेकर भी काफी चर्चा में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ सोशल मीडिया पर 24 वर्षीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का विवाद देखने को मिला। उधर, ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने हाल ही में एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया, जो पंत को उनके YouTube चैनल पर देखना चाहते थे। मामला कुछ इस तरह से है की ईशा नेगी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है और अपने फैंस से अपने अगले वीडियो के लिए कुछ सुझाव मांगे।

ईशा नेगी के फैन ने उनको कमेंट में लिखा, “हम चाहते हैं ऋषभ पंत आपके यूट्यूब चैनल पर आएं।” इस पर ईशा नेगी ने जवाब दिया और ट्रोलर का मुंह बंद कर दिया। ईशा नेगी ने लिखा, “सौरभ ये मैं कर लेती हूं, उसको टीम में फोकस करने देते हैं।” आपको बता दें की पंत नीदरलैंड के खिलाफ एक मैच खेलने की उम्मीद कर रहे होंगे, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या को कुछ दिन आराम दिया जा सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.