युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें : सीएम धामी

Share your love

 

उत्तराखंड में बीते दिनों सरकारी नौकरी की भर्तियों में हुई धांधली के कारण काफी उथल पुथल रही। इसी कारण जिन भर्तियों में धांधली की गई है  उन भर्तियों को निरस्त कर दोबारा परीक्षा करवाने के निर्देश प्रदेश सरकार ने दिए थे। और इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने डा. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.