आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी, नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।


रुद्रपुर। जिला आबकारी अधिकारी ए के शाह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें रुद्रपुर के आनंदपुर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित करने की लगातार सूचना मिल रही थी,

जिस पर तत्काल आबकारी टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एक युवक मुकेश जायसवाल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नकली शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए है,
जिसमे होलोग्राम, स्प्रिट, खाली पव्वे, खाली ढक्कन समेत 336 नकली शराब से भरे पव्वे भी बरामद किये है, इसके साथ ही हजारो लीटर कच्ची शराब भी आबकारी विभाग की टीम ने नष्ट करते हुए कार्यवाही की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *