आखिर क्यों इस युवक ने लिया जिंदगी भर, जुटे की माला पहनने का फैसला।
Share your love
राजीव चावला/लोकजन टुडे/ बाजपुर।
बाजपुर। उधम सिंह नगर में एक ऐसा विरोध प्रदर्शन जो कि आपने ना देखा ही होगा ना सुना ही होगा। इस अनोखे प्रदर्शन को देख कर हर कोई चौक रहा है और देखने बालो का तांता तल गया। प्रदर्शन भी ऐसा की एक युवक ने अपने गले मे जूतों चप्पल की माला डाल कर बच्चियो के साथ दुराचार होने की घटनाओं में रोकथाम की मांग की। इस युवक के द्वारा आजीवन अपने गले मे चप्पलों की माला पहनने का निर्णय लिया है। युवक ने चप्पलों की माला पहना एसडीएम बाजपुर को एक मांगपत्र सौंपा है।

वही जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहाँ देश मे हो रही बलात्कार जैसी घटनाओं के विरोध में जूतो की माला पहनकर अपनी पत्नी और स्तानीय लोगो के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत एसडीएम को ज्ञापन सौपा। आपको बता दे कि देश मे लगातार नाबालिक के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं पर पुलिस प्रशासन भी रोक लगा पाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। वही ना ही केंद्र सरकार और ना ही प्रदेश सरकार इसकी ओर कोई ध्यान दे रही है। जिससे बलात्कार जैसा गुनाह करने वाले आरोपियों पर रोक नहीं लग पा रही है। देश मे हो रही छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और लोगो को जागरूक करने के लिए ओमप्रकाश वर्मा ने कर्मयोग सहयोग साधना समिति का निर्माण किया। जूतों की माला पहनाकर नगर में जुलूस निकाला। इसके उपरांत उन्होंने बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौपकर बलात्कार करने वालो को सख्त सजा दिए जाने की भी मांग की।
विरोध करने वाले इस युवक ने अपने गले मे चप्पलों की माला पहनी है ये कोई आरोपी या दुराचारी नही है बल्कि देश में बच्चियों के साथ बलात्कार पर रोक थम करने की मांग को लेकर इस युवक ने अपने गले मे चप्पलों की माला पहनी है। हर कोई इन्हें देख कर चौक रहा था क्यों कि चप्पलों की माला किसी दुराचारी को ही पहनाई जाती है । लोगो को मामले की जानकारी के बाद उस युवक की प्रशंसा कर रहें हैं। इस दौरान उन्होंने वर्तमान कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
