अस्थाई जेल में बंद 57 विदेशी जमातियों को किया गया रिहा

Share your love

रिपोर्ट : सैयद मशकूर

सहारनपुर: पिछले 3 महीने से अस्थाई जेल में बंद 57 विदेशी जमातियों को आज कोर्ट के आदेश के बाद रिहा किया गया। इन सभी विदेशी जमातियों पर वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए धर्म प्रचार करना व कोरोना फैलाने का मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसके बाद आज कोर्ट के आदेश पर इंडोनेशिया, सूडान, भूटान व थाईलैंड के रहने वाले 57 विदेशी जातियों को अस्थाई जेल से रिहा कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इन सभी विदेशी जमातियों को कोर्ट ने 2 दिन पूर्व ही 1 महीने की सजा सुनाई थी जोकि सजा यह लोग काट चुके थे ।जिसके चलते आज इन सभी को अस्थाई जेल से रिहा कर दिया गया है और सहारनपुर प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई थी कि इन सभी विदेशी जमातीयों को जल्द से जल्द इनके देश भिजवाने का इंतजाम किया जाए। जिसके बाद फिलहाल अभी इन्हें प्रशासन द्वारा सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान व कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिनके द्वारा अभी इन्हें एक रिसोर्ट में रखा गया है और इनके खाने-पीने से लेकर सभी व्यवस्थाएं इन सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की होंगी। जिसके बाद जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा इन सभी विदेशी जमातियों की एंबेसी से बात करके इनको इनके देश भेजने का इंतजाम किया जाएगा।

https://youtu.be/03sm7YbQ0xE

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *