कंपनी ने किया बाहर कर दिया आंदोलन

Share your love

चमोली/जोशीमठ

चमोली के जोशीमठ मे 520 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना मैं कार्यरत उपनल कर्मियों ने एनटीपीसी के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने बिना किसी सूचना के कर्मचारियों को पहले 1 माह के लिए कंपनी से बाहर कर दिया और अब कार्यरत 8 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिसके बाद सभी लोगों पर रोजी रोटी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।

वहीं पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था कि कोई भी संस्थान 5 साल से अधिक समय तक कार्य करने वाले कर्मियों को कंपनी से बाहर नहीं निकाल सकता है लेकिन एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना ने अपने कर्मचारियों को बाहर निकालने का अधिवक्ताओं ने भी विरोध किया है और कोर्ट की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

वहीं इस पूरे मामले में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता
का कहना है कि मजदूरों के साथ और कंपनी प्रबंधक के साथ बैठक करके इस पूरे मामले का निस्तारण किया जाएगा और अगर कर्मचारियों के साथ कुछ अन्याय हुआ है तो कंपनी के विरो कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *