31 अक्टूबर राशिफल: जानिए जाते-जाते अक्टूबर का महीना किन राशियों पर मेहरबान
Share your love
मेष: कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की सलाह से लाभ होगा और उनके प्रयास से सभी आवश्यक कार्य भी निपट जाएंगे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में संबंध मधुर होंगे। किसी परिचित के लिए पैसों के इंतजाम करना पड़ सकता है। सांयकाल के समय अतिथियों के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है।
वृषभ: कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। बाहर के खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुचि और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। साथ ही किसी शुभ कार्य में खर्चा भी होगा, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। संतान के व्यापार में लाभ होगा।
मिथुन: सुबह से आपका मूड अच्छा रहेगा और ज्यादातर क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति की स्थिति बनेगी। बड़े-बुजुर्गों की पारिवारिक बिजनस में मदद मिलेगी। खर्चों में कटौती करें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। संतान के विवाह के लिए नए रिश्ते आएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। किसी भी प्रकार जोखिम से बचें, एक गलत निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है।
सिंह: पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। साहस व धैर्य से काम लें और किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने से कार्यक्षेत्र में प्रगती की बहुत संभावना बढ़ गई हैं। हालांकि व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेनदारियां वापिस आने का समय है। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे। माता के साथ किसी मुद्दे पर तनाव हो सकता है।
कन्या: छात्रों को आज निरंतर परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए शुभ समय है, बचत पर ध्यान रखें। बहन के विवाह की चिंता खत्म होगी और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही पारिवारिक जरूरतों के लिए खर्च भी हो सकता है।
तुला: आज पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं और सुबह धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता शीर्ष पर पहुंचेगी और कोष में भी वृद्धि होगी। भूमी खरीदने के योग बन रहे हैं और व्यापार में भी लाभ होगा। संतान की सफलता से मन आनन्दित होगा। किसी नए कार्य का आरंभ होगा, जिससे समाज में सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक: कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। विदेश से सुखद समाचार प्राप्त होगा। भाइयों और मित्रों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्तवा आ सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता रहेगी और नए कार्य के लिए उपयुक्त समय है, सफलता मिलेगी।
धनु: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। परिवार और कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है लेकिन आप अपने कार्य पर ही फोकस करें। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति असंतुलिस हो सकती है। संपत्ति की खरीद के लिए सही समय नहीं है। किसी भी तरह के निवेश से अभी दूरी बना लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
मकर: पिता के आशीर्वाद से उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। लव लाइफ में नवीनता और मधुरता आएगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। सामाजिक कार्यों की वजह से आपकी ख्याति बढ़ेगी। नेतृत्व करने की क्षमता में विकास होगा और व्यापार के क्षेत्र में लाभ की स्थितियां उत्तम बनी हुई हैं। राजकीय क्षेत्र में लाभ की स्थितियां बनी हुई हैं।
कुंभ: धन के लेन-देन के मामले में सुबह से ही सावधानी बरतें। पारिवारिक कार्यों की वजह से भागदौड़ अधिक हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में अपनी कार्य कुशलता से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। किसी जरूरी काम की वजह से कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। सांयकाल के समय मित्रों की सहायता से कोई विशेष काम निपट जाने की वजह से उत्साह बढ़ेगा।
मीन: व्यापार में आज अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। गुरुजनों के आशीर्वाद से इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी और सभी व्यवधान खत्म हो जाएंगे। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में नए निवेश से सफलता मिलेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
