देखिए वीडियो: पुलिस की हिरासत से सैकड़ों लोगों ने छुड़वाया संदिग्ध को!

Share your love

किच्छा। यह तस्वीरें उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र की है जहां पर एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस की हिरासत से ही संदिग्ध आरोपी को सैकड़ों लोग भीड़ की शक्ल में आए और आरोपी को छुड़ा कर ले गए, यह पूरा वाक्य सीसीटीवी कैमरे स्थानीय लोगो ने अपने मोबाइल में कैद हो गया,
वहीं इस पूरे मामले में जब कोतवाल किच्छा से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने मामले का संज्ञान ना होने का हवाला दिया, तो वहीं एएसपी देवेंद्र पिंचा ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह के आरोपी की गिरफ्तारी और उसको छुड़ा ले जाने की बात को सिरे से नकार दिया।

आई आपको मामले से रूबरू कराते हैं उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक पत्रकार के 3 बछड़े चोरी हो गये थे , पत्रकार ने सीसीटीवी की मदद से देखा की 3 लोग उसके बछड़ो को ले जा रहे है, वही पत्रकार ने जब बछड़ा चोरो की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की तो जानकारी मिली , कि एक बछड़ा चोर कोतवाली में किसी दूसरे मामले में हिरासत में है, जब पत्रकार ने पुलिस को बछड़ो के चोरी होने के मामले में उसकी शिनाख्त सीसीटीवी से होना बताया तो पुलिस हिरासत वाले आरोपी ने बताया कि बछड़े ले जाने वाला आरोपी वार्ड नं 15 का है, वार्ड नं 15 में जब बछड़ा चोरी के आरोपी के होने की सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया और जब पुलिस टीम संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने लगी तो वार्ड नं 15 क्षेत्र के सेकड़ो लोग चन्द सेकेंडो में भीड़ की शक्ल में पुलिस टीम के पीछे पुलिस की गाड़ी तक पहुँच गए, वही सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ की शक्ल में आये लोगो ने पुलिस टीम से अभद्रता करते हुए संदिग्ध आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर ले गए, वहीं इस पूरे मामले में किच्छा कोतवाली पुलिस ने मोके पर आई भीड़ में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, इस पूरे मामले पर एएसपी उधम सिंह नगर देवेंद्र पिंचा ने लोकजन टुडे संवाददाता राजीव चावला को बताया कि ऐसा कोई भी मामला नहीं हुआ है कि जहां पुलिस टीम की हिरासत से किसी आरोपी को छुड़ाकर भीड़ ले गई हो, हां एक पत्रकार के बछड़े चोरी हो गए थे जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध आरोपी और है जिस को हिरासत में लिया गया था लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा और पुलिस टीम के द्वारा जांच करने पर पाया गया कि वह उस केस में आरोपी नहीं था जिस कारण उसे मौके पर छोड़ दिया था।

https://youtu.be/bGWtPnncrG4

https://youtu.be/jIAwCJ3o2uU


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *