25 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसे रहेगा नवरात्रि का नौवां दिन…

Share your love

मेष: मेष राशि के जातकों को अपने कामकाज के तरीकों की वजह से दूसरों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से संबंधित कामकाज आगे बढ़ने का योग भी बनता है। व्यापार व्यवसाय की खरीदारी पर धन खर्च का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।

वृषभ: वृष राशि के जातकों का ध्यान काम से ज्यादा मौजमस्ती की तरफ रहने वाला है। छुट्टी के दिन का सदुपयोग अपनी ऊर्जा को पुनः जागृत करने में करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा है। भूमि से संबंधित कामकाज आज निपटने का योग बनता है। पारिवारिक संबंध बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करेंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने कार्य को करेंगे। उच्च प्रबंधन अधिकारियों का सहयोग आज आपको मिलेगा। साहसिक कदम आर्थिक रूप से मददगार रहेंगे। मान सम्मान और धन दोनों की प्राप्ति का दिन है। घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। भाग्य का प्रबल सहयोग आपको मिल रहा है। कलात्मक अभिरुचि में वृद्धि होगी। काम के अलावा मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। दिखावे के लिए धन खर्च करने से आज आपको बचना चाहिए।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के कामकाज में रुकावटें बनी रहेंगी। मनोवांछित परिणाम पाने के लिए मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ेगी। माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए व्यर्थ बयानबाजी से बचना चाहिए। सही रणनीति बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। खर्च को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा।

कन्या: कन्या राशि के जातक काम के नफा नुकसान का गणितीय आकलन करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे जो कि भविष्य के लिए बहुत लाभदायक होगा। निकटजनों का सहयोग प्राप्त करने के लिए वाणी पर नियंत्रण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। वित्तीय मामलों में दिन कुछ खास नहीं है। खर्चे जमा पूंजी में सेंध लगा सकते हैं‌।

तुला: तुला राशि के जातकों पर कामकाज का तनाव हावी रहेगा कई काम एक साथ पूरा करने का दबाव रहेगा। आत्मविश्वास और सही प्रबंधन सफलता प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करने वाला है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च होने का योग बनता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों की निर्णय शक्ति प्रखर होगी। उत्साह और उमंग के साथ काम करेंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी, परंतु उनके सहयोग से सब काम पूरा करने में भी कामयाब रहेंगे। धन के लिहाज से दिन सामान्य है। भविष्य से संबंधित योजनाओं के लिए धन खर्च करेंगे।

धनु: धनु राशि के जातक हर काम को जल्दबाजी में पूरा करने का प्रयास करेंगे, धैर्य की कमी रहेगी। जिसकी वजह से काम में गड़बड़ी हो सकती है। अड़ियल रुख अख्तियार करने की वजाय व्यवहार में लचीलापन लाएं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है। दिखावे के लिए धन खर्च का योग बनता है।

मकर: मकर राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। छोटी यात्रा कामकाज के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक लिहाज से अच्छा दिन है। मेहनत के परिणाम तुरंत मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग धन प्राप्ति में सहायक बनेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों की वाणी में कठोरता रहेगी। पारिवारिक संबंध इस वजह से खराब ना हो इसका ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं सिर उठा सकती हैं।

मीन: मीन राशि के जातक लंबे तनाव के बाद आज कुछ सुकून का अनुभव करेंगे। प्रकृति का सानिध्य मन को प्रसन्न करेगा कामकाज से ज्यादा मनोरंजन पर ध्यान देंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *