22 वर्षों बाद बस सेवा हुई शुरू ग्रामीणों ने कहा थैंक यू सीएम हेल्पलाइन

Share your love

कुलदीप रावत

फोटो कोटद्वार करणप्रयाग बाया पैठाणी बस सर्विस

22 वर्षो से बंद पड़ी बस सेवा सीएम हेल्पलाइन की मदद से पुनः हुई शुरू पाबौ ब्लॉक के सकीयाना गांव के विपिन पंत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एप मैं शिकायत कर मुख्यमंत्री से 22 वर्षो से बंद पड़ी है सेवा शुरू करने की गुजारिश की थी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत मिलते हैं तुरंत एक्शन में आते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी को कारण पूछा गया जिसके बाद परिवहन अधिकारी पौड़ी ने गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति पौड़ी गढ़वाल को पत्र जारी करते हुए 22 वर्षों से चली आ रही है बस सेवा बंद करने का कारण पूछा और तुरंत यह सेवा शुरू करने का आग्रह किया संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल का पत्र मिलते ही जनरल मैनेजर जीएमओ कोटद्वार ने तुरंत यह बस सेवा 21 अक्टूबर से शुरू कर दी लेकिन साथ ही उन्होंने जवाबी पत्र में यह भी कहा है यदि इस रूट पर बस सेवा में यदि दैनिक संचालन व्यय की पूर्ति लायक सवारिया नहीं मिली तो मजबूरन फिर से यह सेवा बंद करनी पड़ेगी

आपको बता दें 22 वर्ष पहले यह बस सर्विस कोटद्वार से करणप्रयाग बाया पैठाणी सेवा चलती थी लेकिन इस रूट पर सवारी कम मिलने के कारण यह सेवा 22 वर्ष पहले बंद कर दी गई थी लेकिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की मदद से एक बार फिर से यह बस सेवा 21 अक्टूबर फिर से शुरू कर दी गई है यह बस सर्विस शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है क्योंकि इस रूट पर एक भी बस ना होने के कारण छोटे टैक्सी चालक सवारियों से मनमाफिक किराया लिया करते थे जिसके कारण इस रूट पर चलना काफी महंगा हो जाया करता था इस रूट पर बस सर्विस शुरू होने से पैठाणी के व्यापारियों में भी खासा उत्साह है क्षेत्रवासियों ने बस सर्विस शुरू करने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को धन्यवाद कहा और बस सेवा बंद न करने की अपील भी की


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *