2019 भाजपा के लिए उपलब्धि भरा रहा!



साल 2019 का आज आखिरी दिन है साल 2019 उत्तराखंड में बीजेपी के लिए उपलब्धि भरा रहा है यही वजह है कि साल के आखिरी देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की और उन्होंने मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियां गिनाई । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि इस साल बीजेपी ने उत्तराखंड में इतिहास रचा है और उन्हें लगता है कि आने वाला साल भी बीजेपी के लिए बेहतर रहने वाला है ।

कैसा रहा साल 2019 बीजेपी के लिए आइए एक नजर डालते है

1. 2019 वर्ष संगठन के लिए महत्वूर्ण रहा है , उपलब्धि के रूप में 26 लाख कार्यकर्ताओं कि सदस्यता भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है।

2. पहली बार उत्तराखंड कि 5 लोक सभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई

इसके अलावा कार्यकर्ता चुनाव, प्रजातांत्रिक चुनाव , जिला पंचायत चुनाव , स्थानीय चुनाव, नगर पालिका , नगर निगम चुनावों में भी संगठन की बहुत बड़ी उपलब्धि रही है।

पिथौरागड़ उप चुनाव से लेकर अनेकों चुनाव में सरकार के कामों को निचले स्तर तक बूथ तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं ने बखूबी निभाया है।

3. अनुच्छेद 370 व 35A जैसे नियम , राष्ट्रीय स्तर पर CAA बिल पारित होना भी सरकार का एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, सभी को भारतीय नागरिकता मिलेगी , किसी भी समुदाय के नागरिक की कोई नागरिकता नहीं जाएगी। जहां विपक्ष CAA पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है , यह लोगो को नागरिकता प्रदान करने का निर्णय है , उनसे उनका हक लेने का नहीं।

4. 20 हजार करोड़ रुपए उत्तराखंड में लाने में सफलता प्राप्त हुई है।

वहीं इस वर्ष प्रकाश पंत के निधन से भाजपा को एक गहरा प्रभाव पड़ा है।

जहां आने वाले 2020 साल में संगठन को ओर मजबूत करना भाजपा का लक्ष्य है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *