देखिये वीडियो अब ढोलकबाज़ बने हरीश रावत!

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे / हल्दूचौड़, नैनीताल।

उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी ककड़ी रायता के लिए सुर्खियों में आते हैं तो कभी नाचते हुए दिखाई देते हैं लेकिन इस बार सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ढोलक बजाते हुए दिखाई दिए, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हरीश रावत की यह वीडियो खूब वाहवाही बटोर रही है।



नैनीताल जनपद के हल्दुचौड़ क्षेत्र में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक कार्यक्रम में अपने स्थान से उठकर संगीत की धुन बजाने वाली टोली के साथ जाकर बैठ गए और ढोलक को अपनी गोद में लेकर उस पर थाप देने लगे,



हरीश रावत का 25 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है साथ ही खूब जमकर सुर्खियां भी बटोर रहा है।

https://youtu.be/SwDlpYX91cI


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *