Video: बीजेपी विधायक ने किसका मुंह काला करने के लिए दिया विवादित बयान!

Share your love

रुड़की, सलमान मलिक 

दिग्विजय बोल रहे आतंकियों की भाषा

https://youtu.be/MpSXv4bYceo

दिग्विजय सिंह के बयान पर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिन्दू आज जाग्रत हो रहा है तो उन्हें दिक्कत हो रही है। मुस्लिम उग्रवादी क्या इनके रिश्तेदार हैं जो इस व्यक्ति को इन आतंकियों द्वारा निर्दोषों का कत्लेआम नजर नही आता। हिन्दू हितों पर बात करने वाले विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि हिन्दू अनादि काल से सहिष्णु प्रवृत्ति का रहा है। हिन्दू जीव मात्र का सम्मान करता है।

वह कभी विस्तारवादी नही रहा। दिग्विजय सिंह को इतिहास पढ़ना चाहिए। कहा कि दिग्विजय जैसे लोग ऐसी बयानबाजी कर समाज को तोड़ने का कुचक्र रचते हैं। वोटों की राजनीति करने वाले दिग्विजय को ऐसी उल जुलूल बयानबाजी से बाज आना चाहिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *