जिला प्रशासन ने बैठवाया “श्री राम” और भक्त “हनुमान” को धरने पर!
Share your love
ऊधमसिंह नगर। अपनी मांगो को मनवाने के प्रभु श्री राम और हनुमान के किरदार को आमरण अनशन/ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा , ये मांग केलाखेड़ा की मैदान स्थाई रामलीला के लिय स्थल को लेकर रामलीला के राम और हनुमान के साथ अन्य कलाकार भी धरने पर जमे।
उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा में पिछले दिनों से रामलीला भूमि विवाद चल रहा है जिसको लेकर प्रशासन ओर स्थानीय लोगो कब बीच तनाव की स्थति बनी हुई है। जिसको लेकर केलाखेड़ा के नगरपंचायत गेट पर कलयुग के हनुमान ओर राम को धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा है।
धरने पर रामलीला कमेटी केलाखेड़ा के अध्यक्ष कल देर रात्री से भूंख हड़ताल पर बैठ गए जिसको लेकर ये खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी और इस धरने को मुस्लिम समाज के लोगो का भी समर्थन मिला है। तो वहीं इसी गांव में रामलीला में श्री हनुमान जी, ओर श्री राम जी का रोल करने वाले युवा कलाकार भी इस धरने पर बैठ गए, दोनों ने श्री राम और श्री हनुमान के रूप धरण कर धरने पर बैठ गए है।

आपको बता दें कि पिछले 50 साल से क़िलाखेड़ा में रामलीला मंचन किया जा रहा है। लेकिन रामलीला के पास अपनी निजी जगह नहीं होने के कारण किसी ना किसी के प्राइवेट स्थान पर रामलीला करते रहें थे। इस वर्ष कहीं भी जगह का इंतजाम नहीं हुआ और रामलीला मंचन बंद होने की कगार पर आ गया । प्रशासन से कई बार मांग की। सरकारी शुक्रवार बाजार में हमें 10 दिन के लिए रामलीला मंचन की अनुमति प्रदान करने की मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया । जिसकी वजह से रामलीला भी तय तारीख पर शुरू नहीं हो पाई । आज हर तरफ से परेशान होकर हम रामलीला कमेटी एवं हिंदू समाज के लोग मजबूरन भूंख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा है।
वही भूंख हड़ताल पर बैठे रामलीला के कलाकारों ने कहा कि प्रशासन जब तक हमें जगह की व्यवस्था नहीं करा कर देता तब तक हम आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए.
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
