भाजपा विधायक ने की मां सीता के लिए अभद्र टिप्पणी!
Share your love
भगवान राम के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी के विधायक ने “मां सीता को बताया मेरी जान” मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाने जानते हैं भगवान श्रीराम लेकिन इस विधायक ने तो सारी मर्यादा ही लांग दी आखिर इस विधायक को इतनी भी अक्ल नहीं कि कैसे भरे मंच पर संबोधन करते हैं वैसे तो तुम श्री राम भगवान के नाम पर वोट मांगते नजर आते हो वही तुम उनकी धर्मपत्नी “मां सीता” के बारे में इस तरह की भद्दी टिप्पणी करते हो जो मानव संवेदनाओं को सीधे-सीधे आघात करती हैं क्या यही सीखा है विधायक जी आपने भगवान श्री राम और मां सीता के लिए लगता तो नहीं है ऐसा लेकिन फिर भी आपको जनता ने जिताया है तो आप माननीय विधायक हैं लेकिन आपको यह बिल्कुल भी शोभा नहीं देता कि आप हमारी संवेदना ओं के साथ भी खेलना शुरू कर दें…

रुद्रपुर बीती रात रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला में साधु रावण का रोल अदा किया, पिछले कई वर्षों से रुद्रपुर बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल इस रामलीला में साधु रावण की भूमिका अदा करते चले आ रहे हैं.
रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल पिछले कई वर्षों से रुद्रपुर में होने वाली श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला में बखूबी साधु रावण की भूमिका निभाते चले जा रहे हैं सीता हरण के समय साधु के भेष में आने वाले रावण के किरदार को विधायक राजकुमार ठुकराल बखूबी निभाते हैं रामलीला कमेटी के द्वारा तैयार किए गए साधु रावण के डायलॉग से अलग हटके विधायक राजकुमार ठुकराल अपने अभिनय के दौरान डायलॉग बोलते हैं,
रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के रामलीला में होने वाले अभिनय को देखने के लिए क्षेत्र की जनता भारी संख्या में रामलीला मैदान में जुड़ती है और विधायक राजकुमार ठुकराल के द्वारा किए जाने वाले अभिनय का आनंद उठाती है.
विधायक राजकुमार ठुकराल खुद कहते हैं कि वह भले ही साधु रावण की भूमिका रामलीला में अदा करते हैं लेकिन उनके अंदर आज भी किरदार राम का ही बसता है विधायक ने जनता को मीडिया के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि रावण भले ही 4 वेद का ज्ञाता था उसके बावजूद असत्य पर सत्य की विजय प्रभु श्री राम ने ही की थी रामलीला में आने वाले सभी दर्शकों को विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों और मार्ग पर चलने का निवेदन भी किया।.. आईएफ सुनाते हैं विधायक जी का वह चेहरा जो शायद सभी लोग जानते हैं लेकिन कुछ लोग बिल्कुल भी नहीं जानते यह है रुद्रपुर के माननीय विधायक ठुकराल साहब यह समझते हैं कि बदतमीजी के साथ बोलो तो जनता बेहद खुश होती है सुनिए इनकी बदतमीजी भरे वो अपशब्द शायद समाज में अमान्य हो…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
