श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दर्जनों यात्री घायल!

Share your love

सलमान मलिक,  लोकजन टुडे/रुड़की 

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दर्जनों यात्री घायल 

यूपी के लोनी बॉर्डर स्थित आश्रम से मनसादेवी हरिद्वार जा रही श्रधालुओ से भरी बस नारसन के पास अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार 42 में से 34 यात्री घायल हो गए जिनमे से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है घायलो में कई बच्चे भी शामिल है।

जानकारी मिली है कि लोनी और दिल्ली के बॉर्डर पर एक आश्रम है जहां से धार्मिक यात्रा के लिए बड़ी संख्या में बसे चलती है यह बस भी आश्रम से कालका मंदिर होते हुए हरिद्वार स्थित मनसादेवी जा रही थी बस नारसन के पास पहुंची ही थी कि अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 34 यात्री घायल हो गए सभी यात्रियों का उपचार सिविल अस्पताल रुड़की में किया जा रही है घायल यात्रियों में से तीन की हालत गंभीत बताई जा रही है जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *