“अनिल बलूनी जादूगर सांसद”
अमूमन देखा जाता रहा है कि सांसद अपने क्षेत्रों में भी सक्रीय नहीं रहते लेकिन ये सांसद नहीं जादूगर भी है ये हम इसलिए कह रहे है क्यूकी बलूनी जी जितनी मुहीम न सिर्फ छेड़ी बल्कि उन्हें पूरा भी करके बड़े से बड़े नेताओ को भी चकित कर दिया आजकल सोशल मीडिया पर “अपना गांव अपना वोट” जोर शोर से लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है और प्रदेश और विदेश में रह रहे पहाड़ी भाइयो का समर्थन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है
कुलदीप रावत देहरादून
उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है।पलायन की वजह से उत्तराखण्ड के सैकड़ों गांव घोस्ट विलेज घोषित हो चुके हैं। उत्तराखंडी जड़ों, संस्कृति और पूर्वजों की विरासत को सहेजकर रखना बड़ी चुनौती है। प्रदेश में पलायन रोकने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक और मुहिम शुरू की है। अनिल बलूनी इस बार की ईगास बग्वाल अपने पैतृक गांव में मनायेंगे। अनिल बलूनी की इस पहल का जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और पर्वतारोही बछेंद्रीपाल ने समर्थन किया है।आगामी 8 नवंबर को अपने-अपने गांवों में ईगास बग्वाल मनाानंगे।
ईगास बग्वाल या इकाशी बग्वाल उत्तराखंड के सभी अंचलों का प्रमुख लोकपर्व है, जो दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 8 नवंबर को मनाया जायेगा। इससे पहले अनिल बलूनी की अपना वोट अपने गांव मुहिम को काफी जनसमर्थन मिल रहा है। राज्यसभा सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पदों पर आसीन लोगों से भी ईगास बग्वाल अपने गांव में मनाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने इस विषय में देशभर में उत्तराखंड की प्रवासी संस्थाओं, विदेशों में रहने वाले उत्तराखंडी लोगों से अपील की है। कनाडा की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद के उम्मीदवार मुरारीलाल थपलियाल भी इगास बगवाल उत्तराखंड आकर अपने गांव में मनायेंगे। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित लोक गायक और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने भी ईगास बग्वाल अपने गांव में मनाने का फैसला किया है। विश्वविख्यात पर्वतारोही पद्मभूषण बछेंद्री पाल अपने गांव उत्तरकाशी में इस वर्ष ईगास बग्वाल मनाएंगी। अपना वोट-अपने गांव अभियान के तहत बलूनी लंबे समय से पलायन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख विपिन रावत, गीतकार और लेखक प्रसून जोशी, अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर और पूर्व नौसेना प्रमुख डीके जोशी सहित अनेक प्रमुख उत्तराखंडियों से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं अब उनकी इस मुहिम मैं प्रसिद्ध हास्य कलाकार हेमंत पांडे भी शामिल हो गए हैं हेमंत पांडे ने सोशल मीडिया पर अनिल बलूनी के इस मुहिम को पूरा समर्थन दिया है जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस मुहिम में उत्तराखंड के नामचीन हस्तियां शामिल हो रहे हैं अब देखना होगा इस इगास अनिल बलूनी की यह मुहिम क्या रंग दिखा पाती है

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
