ऋषिकेश में निम बीच के पास डूबे 02 लोग, एक का रेस्क्यू व दूसरे की खोजबीन जारी।

Share your love

ऋषिकेश :

आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को होटल H-7 के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि नीम बीच व साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप एक युवक व युवती नदी में डूब गए हैं।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

डूबने वाले दोनों लोगो मे से एक युवती को रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया।

SDRF टीम द्वारा उक्त युवक की खोजबीन की जा रही है।

रेस्क्यू की गई लड़की का नाम पता

भूमिका जोतवानी पुत्र स्वर्गीय  नरेश जोतवाणी निवासी कृष्णा नगर रॉयल काशल लखनऊ उम्र 26 वर्ष

डूबे युवक का नाम पता

महेश त्रिपाठी पुत्र  ओम प्रकाश त्रिपाठी निवासी त्रिवेणी नगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास थाना हजरतगंज लखनऊ उम्र 28 वर्ष।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.