
लोकजन टुडे, भगवानपुर। भगवानपुर थाने की हवालात से एक आरोपी सुबह 4 बजे लापता हो गया। आरोपित कामिल निवासी मक्खनपुर को स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस 2 घंटे तक आरोपी को तलाश करती रही। 2 घंटे बाद वह नाटकीय ढंग से पुलिस के हाथ आ गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी टॉयलेट के अंदर छुपा हुआ था जिसे बरामद कर लिया गया हालांकि चर्चा यह है कि पुलिस ने आरोपी को कहींं बाहर से पकड़ा है। किरकिरी से बचने के लिए पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में लगी है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल का कहना है कि आरोपी टॉयलेट में छिपा हुआ था। जिसे पकड़ लिया गया है। आरोपित के फरार होने की बात से इनकार किया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
