
लोकजन टुडे, देहरादूनः सरकार के तमाम दावों के बावजूद उत्तराखंड की सड़कों पर पर्यटक व श्रद्धालुओं को जाम से दो चार होना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह से जाम लगा है। गत दो दनि से लोग हरिद्वार, मसूरी, गढ़वाल, नैनीताल समेत हर जगह जाम में फंसे हैं। इसका संदेश बाहर की जनता में बहुत ही गलत जा रहा है। पर्यटक कह रहे हैं कि क्या जाम में फंसने के लिए उत्तराखंड आएं। हालात यह है कि मसूरी में दो दिन से लोग सड़कों पर सो रहे हैं। वहीं गढ़वाल के बदरीनाथ में यात्रियों को स्कूल में ठहराया गया है। कुल मिलाकर सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग में सुबह आठ बजे से वाहन रेंगने को मजबूर हैं। वहीं गंगा दशहरे से दो दिन पहले ही श्रद्धालुओं के आगमन से हाईवे में जाम लग रहा है। भरी गर्मी में श्रद्धालुओं को घंटों जाम में जूझना पड़ रहा है। इन दिनों उत्तराखंड के बढ़ी पर्यटकों की आमद से चारधाम, हरिद्वार, नैनीताल और मसूरी मार्ग में भंयकर जाम लग रहा है।
देवप्रयाग में तीन धारा से ब्यासी के बीच 22 किमीण् तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। यहां आज सुबह तोता घाटी के पास एक ट्रक फंसने कारण सुबह 8 बजे से ट्रैफिक धीरे—धीरे चल रहा है। वहीं 12 जून को होने वाले गंगा दशहरे के दो दिन पहले से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। जिस वहज से यहां भी हाईवे में लगातार जाम लग रहा है।
राजधानी भी अछूती नहीं
वहीं अगर राजधानी देहरादून की बात करें तो वह भी जाम से झाम से अछूती नहीं है। यहां मसूरी रोड, आढ़त बजार (भूसा स्टोर) से घंटा घर और डोईवाला में लोग बार—बार जाम में फंस रहे हैं।
लगातार बढ़ती तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भीड़ के चलते चारधाम यात्रा हांफने लगी है। हालत यह है कि चारधाम यात्रा मार्ग के लगभग सभी मुख्य मार्गों पर मीलों लंबा जाम लग रहा है। रविवार को चारों धामों को जाने वाले हाईवे वाहनों से पटे रहे। दो से तीन घंटे जाम में फंसे होने के चलते पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना पड़ा। यहीं नहीं मसूरी और कुमाऊं में नैनीताल के अलावा तमाम पर्यटक स्थलों पर रविवार को दिनभर जाम लगा रहा है।
ऋषिकेश में वीकेंड पर शहर में हमेशा की तरह लोगों को
जाम से जूझना पड़ा। चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा भी साथ ही चलने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। आलम यह था कि चीला बैराज रूट पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
