हरिद्वार में सोमवती अमावस्था पर उमड़ा सैलाब

Share your love

लोकजन टुडे, हरिद्वारः सोमवती अमावस्या हरिद्वार के गंगाघाटों के साथ ही अन्य नदियों के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा अर्चना की। साथ ही दान देकर पुण्य भी अर्जित किया। हरिद्वा के साथ ही ;षिकेश के गंगा घाटों में श्रद्धालुओ की भीड़ रही। हरकी पैड़ी के घाटों सहित अनु गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान पुण्य के साथ ही वटअमावस होने के कारण वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की गई।

सोमवती अमावस्या स्नान सभी अमावस्याओं के स्नान में प्रमुख माना जाता है। कुंभ—अर्द्धकुंभ के स्नानों के बाद सोमवती स्नान पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। यही कारण यहा कि सोमवार की तड़के से ही हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

रविवार से ही अमावस्या का पुण्य काल शुरू हो गया था। इसलिए रविवार से ही लोग हरिद्वार पहुंचने लगे थे। रात भर से लोगों के डग हरकी पैड़ी की ओर बढ़ते रहे। ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने लगी।

स्नान के चलते हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट, बिरला घाट, लवकुश घाट, विश्वकर्मा घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट आदि घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। सनातनी मान्यता के अनुसार अमावस्या पर पितृों के निमित भी कर्मकांड किए गए। नारायणी शिला, कुशावर्त घाट पर लोगों ने कर्मकांड किए।
भीड़ बढ़ने के साथ ही हरिद्वार जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। पुलिस ने मालवाहक वाहनों को जनपद के बार्डर पर रोक दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *